चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने एक ऐसा कैच लपका, जिसने स्टेडियम में सन्नाटा छा दिया। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने विलियम ओरुकी की गेंद पर कट शॉट मारा, लेकिन फिलिप्स ने उड़ते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। यह कैच इतना शानदार था कि रिजवान खुद हैरान रह गए और उन्हें महज 3 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।
कराची
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में गिने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर वह कई बार ऐसे कारनामे कर देते हैं, जो लगभग असंभव लगता है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम पहला मुकाबला खेल रही है। नेशनल स्टेडियम पर पाकिस्तान को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान की पारी के दौरान फिलिप्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें सबसे बेहतरीन फील्डर में क्यों गिना जाता है।
कराची ग्लेन फिलिप्स: फील्डिंग का जादूगर
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिना जाता है। इस मैच में भी उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह क्यों इतने मशहूर हैं। पहले पावरप्ले की आखिरी गेंद पर रिजवान का शॉट काफी तेज था, लेकिन फिलिप्स ने बैकवर्ड पॉइंट पर उड़ते हुए बाएं हाथ से गेंद को लपक लिया। यह कैच न सिर्फ मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, बल्कि इसने पाकिस्तानी टीम को भी हिला कर रख दिया।
पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में धीमी शुरुआत की। 321 रनों के लक्ष्य के सामने पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर सिर्फ 22 रन था। इस दौरान साउथ शकील और मोहम्मद रिजवान का विकेट भी गिरा। शकील ने 19 गेंदों पर 6 रन बनाए। पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसी वजह से वह ओपनिंग करने नहीं उतरे। बाबर आजम के साथ शकील ने पारी की शुरुआत की थी।
फिलिप्स का ऑलराउंड प्रदर्शन
ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में न सिर्फ फील्डिंग, बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल किया। वह छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे और सिर्फ 39 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। फिलिप्स के इस प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने आखिरी 10 ओवर में 113 रन ठोक दिए, जिससे पाकिस्तान के सामने 321 रनों का मुश्किल लक्ष्य आया।
मैच का असर
फिलिप्स के कैच और उनकी बल्लेबाजी ने मैच का रुख न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया। पाकिस्तानी टीम को इस मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अगर उन्हें जीत हासिल करनी है, तो बल्लेबाजों को जल्दी ही फॉर्म में आना होगा।